भारत

पुलिस वाहन ने स्कूली छात्राओं को लिया चपेट में, स्पॉट पर ही मौत

Nil dhankar
13 Jun 2025 8:01 AM IST
पुलिस वाहन ने स्कूली छात्राओं को लिया चपेट में, स्पॉट पर ही मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। मुजफ्फरपुर के जंजुआर गांव में पुलिस वैन 112 ने दो स्कूली छात्राओं को रौंद दिया.जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी की स्थिति गंभीर है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया. फिर कई थानों की पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी विधा सागर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया.

नाराज लोगों ने सड़क जाम कर बवाल काटा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था. ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना देना शुरू कर दिया.

मृत छात्रा की पहचान 13 साल की किरण कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्रा का नाम 13 साल की मोहजबी बानो है, जो मोहम्मद असगर की बेटी है. दोनों सहेलियां स्कूल से पढ़कर लौट रही थीं और दुकान के पास सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई डायल 112 की पुलिस वैन ने उन्हें कुचल दिया. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा- 'यह एक दुखद घटना है. डायल 112 की गश्ती टीम की वैन की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है. ग्रामीणों में स्वाभाविक रूप से नाराजगी थी, लेकिन सभी को समझा-बुझा कर स्थिति नियंत्रित की गई है. दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी.


Next Story
null