भारत

पुलिस ने बुलेट चालकों पर चलाया डंडा

Shantanu Roy
27 Feb 2026 5:30 PM IST
पुलिस ने बुलेट चालकों पर चलाया डंडा
x
दौलतपुर चौक। बाजार क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था और तेज आवाज से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली, जब दौलतपुर चौक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई। एसआई रविपाल के नेतृत्व में चली इस विशेष मुहिम के तहत तेज रफ्तार और कर्कश ध्वनि फैलाने वाले तीन बाइकरों के मौके पर चालान काटे गए, जबकि अन्य को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।एसआई रविपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूल, कॉलेज व अस्पताल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सर्वोपरि है तथा कानून तोडऩे वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story