भारत

पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, जब्त किए चार वाहन

Shantanu Roy
22 Aug 2025 5:42 PM IST
पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, जब्त किए चार वाहन
x
Indora. इंदौरा। पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी व तीन टिप्पर जब्त कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ब्राहमणा का नाल (चक्की खड्ड) में अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व तीन टिप्परों को जब्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना नुरपूर में मान सिंह, तरसेम लाल, औंकार सिंह और धीरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू
कर दी है।


एसपी नूरपुर ने बताया कि जिला पुलिस नुरपूर ने साल 2025 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2025 तक 15 मामले दर्ज किए गए है। जो उपरोक्त अभियोगों में 36 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इसके अलावा 21 अगस्त तक अवैध खनन अधीनियम के अधीन 474 चालान किए गए है तथा अवैध खनन में शामिल आरोपियों से 38 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Next Story