भारत
अवैध शराब का जखीरा पुलिस ने किया बरामद, कीमत 2,00,000, गाड़ी भी सीज
jantaserishta.com
6 May 2023 3:01 PM IST

x
शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण के चुनाव अभी होने हैं। इस नगर निकाय चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब लाई गई थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है उसकी एक गाड़ी भी सीज की है। जिसमें वह छुपाकर हरियाणा की शराब का जखीरा लेकर नोएडा पहुंचा था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 1 अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 वैगनार कार और 21 पेटी कुल 179.250 लीटर अंग्रेजी हरियाणा मार्का अवैध शराब की कीमत करीब 2,00,000 रुपए बरामद की गई है।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 5 मई को परीचौक से आगे अल्फा गौलचक्कर थाना नालेज पार्क से अभि0 जितेन्द्र कुमार पुत्र हातम सिंह नि0 ग्रा0 भूपखडी थाना खुर्जा देहात जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक वैगनार कार, जिसमें 10 पेटी कुल 119 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा ओनली तथा रायल स्टेग हाफ की 3 पेटी कुल 48 हाफ और 3 पेटी अग्रेंजी रॉकफोर्ड क्लासिक प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा ओनली तथा 5 पेटी रॉकफोर्ड क्लासिक प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा कुल 179.250 लीटर हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
अभि0 जितेन्द्र कुमार के नगर निकाय पंचायत चुनाव के क्षेत्रों में हरियाणा राज्य से लाकर मुनाफे के साथ बेचने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस को विगत कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी। लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिंसग के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी एकत्र कर नॉलेज पार्क पुलिस ने इसे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
Tagsनगर निकाय चुनावहरियाणाअवैध शराबअवैध शराब का जखीरागौतमबुद्ध नगरMunicipal electionsHaryanaIllegal liquorstock of illegal liquorGautam Budh Nagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





