भारत

Shimla में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस

Shantanu Roy
5 July 2024 10:32 AM GMT
Shimla में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
x
Shimla. शिमला. शिमला जिला के एक क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ और उसने बच्चे को जन्म दिया। पीडि़ता नवजात संग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पीडि़ता की शादी नहीं हुई है। हैरानी की बात है कि न तो पीडि़ता के परिजनों और न ही उसे खुद
गर्भवती होने की जानकारी थी।

इस घटना ने पीडि़ता के परिवार के लोगों को स्तब्ध कर दिया। पीडि़ता जमा एक कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा व पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हुई है। उधर, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पोक्सो अधिनियम छह के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story