भारत

हरिपुर में पुलिस की दबिश, 60 बोतल देसी शराब बरामद

Shantanu Roy
22 May 2026 5:53 PM IST
हरिपुर में पुलिस की दबिश, 60 बोतल देसी शराब बरामद
x
Haripur. हरिपुर। आगामी पंचायती चुनावों के दृष्टिगत पुलिस जिला देहरा द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त और नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसी कड़ी में पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरिपुर की टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड नंबर छह हरिपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र विद्या राम के आवास पर
नियमानुसार दबिश दी।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 60 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अवैध शराब के स्रोत और इस काले कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आगामी पंचायती चुनावों को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए आमजन को सहयोग करने की अपील की है। यदि कहीं भी अवैध शराब,धन वितरण या किसी भी तरह के प्रलोभन की जानकारी मिले, तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना में सूचित करें।
Next Story