भारत

पिस्टल से अचानक गोली चलने से पुलिस अफसर की पत्नी घायल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

Nilmani Pal
10 Oct 2025 7:35 AM IST
पिस्टल से अचानक गोली चलने से पुलिस अफसर की पत्नी घायल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पुलिस के दरोगा की सर्विस पिस्टल से उसकी पत्नी को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आगरा के खेड़ा राठौर थाने में तैनात दरोगा रोबिन निवासी मेरठ के दौराला वार्ड 12 की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गयी। गोली पत्नी के जा लगी। परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन घायल अवस्था में महिला को मेरठ के मोदीपुरम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया दौराला निवासी रोबिन 2023 बैच का दरोगा है। आगरा के खेरा राठौर थाने पर तैनात है। उसकी एक साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद पहली करवा चौथ पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसका ससुर मुकेश, पत्नी आभा देवी, छोटी बेटी चारुका के साथ दीपिका की कोथली लेकर गुरुवार को दौराला आया था। दरोगा रोबिन ससुरालियों के साथ कमरे में बैठकर खाना खा रहा था। उसकी सर्विस पिस्टल टेबल पर रखी थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान खाना खिला रही पत्नी दीपिका पिस्टल को उठाकर स्लेप पर रख रही थी। अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली उसकी पत्नी के पैर में लगकर निकल गई। परिजन घबरा गए। घर में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल दीपिका को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार वाले इसे हादसा बता रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सर्विस पिस्टल फायर होने पर मामले में जांच जारी है।

Next Story
null