भारत

पुलिस अधिकारी के पिता का मर्डर, पड़ोसी को समझा रहा था हुई धक्कामुक्की और फिर...

Nil dhankar
9 Aug 2025 7:44 AM IST
पुलिस अधिकारी के पिता का मर्डर, पड़ोसी को समझा रहा था हुई धक्कामुक्की और फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बरेली जिले में शराब पीकर गाली दे रहे युवक को समझाने गए दरोगा के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता की पड़ोसियों ने हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार की तहरीर पर इस मामले में महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थाना किला में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐक्शन आई पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रही है।

किला के मोहल्ला फूलबाग छावनी में रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को बताया के उनके बड़े भाई सर्वेश कुमार गाजियाबाद में दरोगा हैं। यहां वह सेवानिवृत्त शिक्षक पिता नत्थूलाल व अन्य लोगों के साथ रहकर पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। राजेश के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी मनोज शराब पीकर उन्हें और परिवार वालों को गालियां दे रहा था। इस पर उनके पिता 65 वर्षीय नत्थू लाल मनोज को समझाने उसके घर गए थे। मगर मनोज, उसकी पत्नी, किशन पाल और परिवार वाले वहां भी उनके पिता से गालीगलौज और मारपीट करने लगे। इसके बाद जान से मारने के इरादे से आरोपियों ने उनके पिता को धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए।

राजेश परिवार वालों के साथ पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। किला इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।


Next Story
null