भारत

पुलिस अफसर हिना खान ने लगाया जय श्री राम का नारा, सड़क में वकील कर रहे थे बहस

Nil dhankar
15 Oct 2025 7:25 AM IST
पुलिस अफसर हिना खान ने लगाया जय श्री राम का नारा, सड़क में वकील कर रहे थे बहस
x
वीडियो

एमपी। ग्वालियर स्थित अदालत परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. मूर्ति को लेकर विरोध में उतरे वकीलों के एक धड़े और दूसरी ओर पक्षधर ग्रुप के बीच जमीन से लेकर सोशल मीडिया पर तनाव जारी है. इसी बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की बयानबाजी से मूर्ति लगाने का पक्षधर समाज भड़क उठा. एहतियातन पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला.

इसी बीच, शहर के सिटी सेंटर इलाके में रामचरितमानस (रामायण) पाठ के आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र की CSP हिना खान और एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थकों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया. विवाद तब और बढ़ गया जब प्रशासनिक दबाव के चलते हनुमान मंदिर पर ताला लगा दिया गया और पाठ का सामान लौटा दिया गया.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब अनिल मिश्रा के लोग पटेल नगर स्थित एक हनुमान मंदिर के पास टेंट लगाकर रामचरितमानस का पाठ करना चाहते थे, लेकिन सीएसपी ने टेंट का सामान वापस लौटा दिया. एडवोकेट अनिल मिश्रा ने सीएसपी पर 'सनातन की विरोधी' होने का आरोप लगा दिया. इस आरोप के जवाब में सीएसपी हिना खान ने जोर-जोर से 'जय श्री राम' के नारे लगाए और कहा, "नहीं, मैं नहीं हूं सनातन की विरोधी..." अनिल मिश्रा और उनके समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन के दबाव के चलते हनुमान मंदिर पर ताला डाल दिया गया, जिसके कारण उन्हें बिना पाठ किए वापस लौटना पड़ा. लोगों ने गुस्से में सवाल किया, "क्या हम पाकिस्तानी हैं?"

मंदिर पर ताला लगने से नाराज अनिल मिश्रा और उनके समर्थक पटेल नगर में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए. धरने के दौरान उन्होंने 'सीताराम सीताराम' का जाप शुरू कर दिया और 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाए. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर नारेबाजी, सीएसपी और एडवोकेट अनिल मिश्रा की तीखी बहस, और टेंट का सामान वापस जाते हुए साफ देखा जा सकता है.


Next Story
null