भारत

मेले में पुलिस अधिकारी की मौत, बड़ी घटना से मची चीखपुकार

Nilmani Pal
8 Feb 2026 6:30 AM IST
मेले में पुलिस अधिकारी की मौत, बड़ी घटना से मची चीखपुकार
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा। फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मेले में लगी झूला अचानक टूट गया, जिससे वहां भीड़ में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त झूले के आस-पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे. हादसे के समय झूले पर 26 लोग सवार थे.

हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है. यह हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट के करीब हुआ. डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह बेहद दुखद दुर्घटना है. पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को जब तक अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. जब झूला थोड़ा टूटता है, तो वह मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं. इसी दौरान झूले का एक हिस्सा उनके चेहरे और सिर से टकरा जाता है.

हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा फरीदाबाद पहुंचकर मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है. साथ ही हर संभव मदद सरकार की ओर से किया जाएगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला टूटते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Next Story
null