भारत

Police ने ढालपुर मैदान का किया निरीक्षण

Shantanu Roy
4 Sep 2024 10:39 AM GMT
Police ने ढालपुर मैदान का किया निरीक्षण
x
Kullu. कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, इसी विषय को लेकर एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान ढालपुर मैदान में रथ यात्रा व जलेब के रास्ते का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार रूप से चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर
तक किया जाएगा।


13 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा ढालपुर मैदान में निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने देवी देवताओं को निमंत्रण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। देवी-देवता कारदार संघ के साथ भी बैठकर की जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से देवी-देवताओं की उपस्थिति में दशहरा उत्सव मनाया जा सके। एसपी कुल्लू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव एक प्रमुख उत्सव है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक सुरक्षा सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई है और हर साल की तरह इस साल भी दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वहीं, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और हर साल की तरह देवी देवताओं के साथ मिलकर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
Next Story