भारत

पुलिस विभाग ने ड्राइवर पद पर निकाली भर्ती, 12वीं पास होना अनिवार्य

Nil dhankar
21 July 2025 7:58 AM IST
पुलिस विभाग ने ड्राइवर पद पर निकाली भर्ती, 12वीं पास होना अनिवार्य
x
पढ़े पूरी खबर

पटना। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ( CSBE) ने आज, 22 जुलाई से ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 अगस्त, 2025 है.

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर की भर्ती 4,361 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी. इस पोस्ट पर अप्लाई करने वालों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों के पास विज्ञापन से एक वर्ष पूर्व हल्के मोटर वाहन या भारी मोटर वाहन चलाने की योग्यता होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, लेकिन आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण के लिए पात्र होंगे.

इस पोस्ट पर आवेदन के लिए आपको 675 रुपये लगेंगे. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹ 180 और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹ 675 है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

Next Story
null