पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक...पुलिस ने किया बड़ा खुलासा... 1 करोड़ में हुई थी सेटिंग, 13 गिरफ्तार

कैथल. हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पेपर लीक करने की डील 1 करोड़ रुपये में हुई थी. इसके बाद अभ्यर्थियों से आगे पेपर पहुंचाने के लिए 12 लाख से 15 लाख रुपये तक लिए गए थे. अब तक पुलिस ने 13 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार कैथल स्थित एक कोचिंग सेंटर का संचालक इस पूरे षड़यंत्र में मुख्य भूमिका में नजर आ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





