भारत

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

jantaserishta.com
9 April 2022 9:52 PM IST
लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. बडगाम में सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद बडगाम के बीरवाह के रथसन गांव में सेब के बागों में एक अभियान शुरू किया था.

तलाशी के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी साथियों को एक बाग से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वाजिद यूसुफ अखून और मोहम्मद अशरफ शेख के रूप में हुई है. ये दोनों बडगाम के रहने वाले हैं.
उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 12 पिस्टल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस थाना बीरवाह में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 35/2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा अधिकारी शांति में खलल डालने वाले तत्वों से निपटने के दौरान जन सुरक्षा सुनिश्चित करें. सिंह ने पुलवामा और शोपियां जिलों का दौरा किया. उन्होंने सुरक्षा बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर संचार बढ़ाने पर भी जोर दिया ताकि उनके संबद्ध क्षेत्रों मे सुरक्षा ढांचा को मजबूत किया जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story