
x
अंब। उपमंडल अंब में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा कारोबारी के घर पर छापेमारी कर लाखों रुपए की नकदी और भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। यह छापेमारी शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अंब मुख्यालय की पंचवटी कॉलोनी स्थित एक मकान में की गई। सूचना मिलने के बाद ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी सुबह शुरू हुई और देर शाम तक चली, जिसमें घर के कोने-कोने की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टीम ने नशीली दवा ट्रामाडोल के कुल 2330 कैप्सूल बरामद किए, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।
इसके अलावा मौके से करीब 24.35 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में अंकुश(33) पुत्र दर्शन कुमार निवासी पंचवटी कॉलोनी अंब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड मांग सकती है। वहीं, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने नशे की खेप व नकदी को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है और मामले के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





