भारत
नखरेबाज आईएएस अधिकारी के माता-पिता के खिलाफ पुलिस का एक्शन
jantaserishta.com
13 July 2024 8:44 AM IST

x
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
मुंबई: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक किसान को बंदूक के दम पर धमकाने के आरोप में उनकी मां मनोरम खेडकर और पिता दिलीप खेडकर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने नखरेबाज आईएएस अधिकारी के माता-पिता पर आर्म एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर कल देर रात पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। किसान ने आरोप लगाया है कि उसे मनोरम खेडकर ने धमकाया था। एफआईआर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने इसकी जानकारी दी है।
पूजा खेडकर की मां का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथ में गन लेकर किसानों के सामने बंदूक लहरा रही हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि वीडियो कब का है। पूजा खेडकर को हाल ही में पुणे से वाशिम ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में भी ट्रेनी अधिकारी के मामले की सख्त जांच की मांग उठने लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप लगाए जा रहे हैं कि पूजा का रिटायर्ड अधिकारी पिता दिलीप खेडकर ने करोड़ो रुपये की संपत्ति जुटाई है। साथ ही पुणे जिले के मुल्शी तालुका में उनकी 25 एकड़ समेत कई स्थानों पर जमीन भी हैं।
Tagsआईएएस अधिकारी पूजा खेडकरपूजा खेडकरपूजा खेडकर मांIAS officer Pooja KhedkarPooja KhedkarPooja Khedkar Mother
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





