भारत

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू, वोटों की गिनती जारी

jantaserishta.com
13 July 2024 8:13 AM IST
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू, वोटों की गिनती जारी
x

नई दिल्ली: सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. सभी सीटों की मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है.. जिन 13 सीटों के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं उनमें बिहार की रुपौली सीट भी शामिल है, जहां एनडीए की तरफ से जेडीयू और INDIA ब्लॉक की तरफ से आरजेडी के बीच मुकाबला है.

जेडीयू ने जहां कलाधर मंडल को मैदान में उतारा है तो वहीं आरजेडी ने बीमा भारती को मैदान में उतारा है. बीमा भारती ही यहां से पहले जेडीयू की विधायक थी लेकिन बाद में वह आरजेडी में शामिल हो गईं, जिसके बाद सीट खाली हो गईं. बीमा भारती ने पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. यहां 10 जुलाई को करीब 52.75 फीसदी मतदान हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story