भारत

पतलीकूहल चौक में फंका पीएम का पुतला

Shantanu Roy
25 July 2026 4:57 PM IST
पतलीकूहल चौक में फंका पीएम का पुतला
x
Patlikuhal. पतलीकूहल। केंद्र की भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और छात्रों व विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही दमनकारी कार्रवाई के विरोध में शक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस मनाली ने पतलीकूहल चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए पतलीकूहल चौक का माहौल राजनीतिक नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस मनाली के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में
समर्थक मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान, बागवानए युवा और छात्र वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारीए महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय विपक्षी नेताओं और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को उठाती रहेगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
Next Story