
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत ईडी को मिली शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। अदालत ने इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट को सही करार दिया था और ईडी की गिरफ्तार करने और जमानत के कड़े नियमों को भी सही बताया था। अब अपने उस फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंट ने कहा कि इस मामले में दो मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। पहला मुद्दा ईडी की ओर से जांच रिपोर्ट न मुहैया कराया जाना है। इसके अलावा आरोपियों पर ही खुद को बेगुनाह साबित करने की जिम्मेदारी भी एक मसला है। अदालत ने कहा कि इन मसलों पर विचार करने की जरूरत है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





