भारत

PM मोदी की जनसभाएं आज सहरसा और कटिहार में

Nilmani Pal
4 Nov 2025 7:36 AM IST
PM मोदी की जनसभाएं आज सहरसा और कटिहार में
x

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले सियासी संग्राम अपने चरम पर पहुंच गया है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज नेताओं ने बिहार में तूफानी चुनाव प्रचार किया.

पीएम मोदी ने सहरसा और कटिहार में जनसभाएं कीं और आज 'मेरा बूथ सबसे मजबूत - महिला संवाद' कार्यक्रम के तहत एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. अमित शाह ने सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर में रैलियां कीं, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार जिलों में जनसभाएं कीं.

कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे ने वैशाली में अपनी पहली चुनावी रैली की और पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार शाम से अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत की है, जिसके तहत वह 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी. बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. मंगलवार को पहले चरण के प्रचार का आख़िरी दिन है.


Next Story
null