भारत

PM मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी

Nilmani Pal
2 Oct 2025 6:46 AM IST
PM मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी
x

दिल्ली/रायपुर। PM मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी, उन्होंने ट्वीट में लिखा, विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

दशहरा का पर्व पूरे देश में आज 2 अक्तूबर, गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत करके उसके अत्याचार से संसार को मुक्ति दिलाई थी।

विजयादशमी के अवसर पर देवी अपराजिता की पूजा करते हैं. इस अवसर पर आप अपराजिता स्तोत्रं का पाठ करें. यह संस्कृत में लिखा गया है. यदि आप पढ़ने में असमर्थ हैं, तो विजयादशमी पर अपराजिता स्तोत्रं सुनें. आपको मां अपराजिता का आशीर्वाद मिलेगा, इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आप अपराजित रहेंगे.

Next Story
null