भारत

PM मोदी कल लाल किले से राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Nilmani Pal
14 Aug 2025 6:54 AM IST
PM मोदी कल लाल किले से राष्ट्र को करेंगे संबोधित
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस साल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाएगा. इसे खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है. प्रधानमंत्री साल 2014 से हर साल इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और फिर राष्ट्र को संबोधित करते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल प्रधानमंत्री के भाषण में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई साहसिकता को सम्मानित किया जाएगा.

दुनिया भर के कई मुल्क आपस में लड़ रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की मार झेल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में भारत का वैश्विक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर भी बात कर सकते हैं.हाल में ही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का पहलगाम में आतंकी हमले करने के लिए सबक सिखाया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की ढांचा को बड़े पैमाने पर नुकसान था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की सुरक्षा में उनका योगदान पर भी चर्चा कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आर्थिक रोड मैप भी पेश कर सकते हैं. भारत ने इसी साल जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है.

ऑपरेशन सिंदूर भारत के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान था जिसे 6-7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ अंजाम दिया गया. सटीक हमलों से पाक के आतंकी ढाचों को ध्वस्त किया गया. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के जवाब में थे, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा था, जो कि इस हमले को और भयावह बना देता है.

Next Story
null