भारत

सांसद कार्यशाला में सबसे पीछे सीट में बैठ गए पीएम मोदी, बीजेपी नेता हुए हैरान

Nilmani Pal
7 Sept 2025 4:44 PM IST
सांसद कार्यशाला में सबसे पीछे सीट में बैठ गए पीएम मोदी, बीजेपी नेता हुए हैरान
x

दिल्ली/रायपुर। पीएम मोदी आज सांसद कार्यशाला में सबसे पीछे बैठ गए जिसे देखकर हर एक बीजेपी नेता हैरान नजर आए। एक फोटो साझा करते छग बीजेपी के विधायक ने लिखा, आज दिल्ली में आयोजित भाजपा सांसद कार्यशाला के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अनुशासन और मर्यादा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, किसी विशेषाधिकार का प्रयोग किए बिना एक साधारण कार्यकर्ता की भाँति अंतिम पंक्ति में जाकर स्थान ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री जी का यह आचरण उनके विनम्र स्वभाव और कार्यकर्ता भावना का परिचायक है। साथ ही साथ हम सभी के लिए यह प्रेरणा भी है कि भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व पद से नहीं बल्कि सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना से परिभाषित होता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण

चौथे सत्र में सागरीय, लेफ्ट विंग प्रभावित, ग्रामीण, शहरी, पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, सांसद खेल प्रतियोगिता, टिफिन बैठक और संसदीय क्षेत्रों में सक्रियता से जुड़े नवाचारों पर भी बात होगी।

सोमवार को सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस कार्यशाला का उद्देश्य सांसदों को संसदीय कार्यशैली, आधुनिक संचार साधनों और विकास योजनाओं से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना है।

Next Story
null