भारत

PM मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर श्रद्धांजलि दी

Nil dhankar
2 Oct 2025 7:46 AM IST
PM मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर श्रद्धांजलि दी
x

दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। हर साल 2 अक्टूबर को पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म इसी दिन यानी, 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जयंती पर हम उनके महान विचारों को याद करते हैं, जिन्होंने दुनिया को अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया।

महात्मा गांधी के आदर्श आज भी हमारे जीवन और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भारत को आजाद कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसी कारण गांधी जयंती पूरे देश में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।

इस खास अवसर पर स्कूल-कॉलेजों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


Next Story
null