ताशकंद में PM मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

ताशकंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान ताशकंद स्थित शास्त्री मेमोरियल पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शास्त्री जी के योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री मेमोरियल पर पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद से ऐतिहासिक संबंध रहा है। साल 1966 में ताशकंद में ही भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौते के बाद शास्त्री जी का निधन हुआ था।
देखें वीडियो :
#WATCH | उज़्बेकिस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2026
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/nqmIoSawy9
#WATCH | उज़्बेकिस्तान: ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2026
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/b6qUJh4nb7
भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की भूमिका पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।
उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के तहत उज्बेकिस्तान पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में 'ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल स्टडीज़' का दौरा किया
#WATCH | उज़्बेकिस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में 'ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल स्टडीज़' का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2026
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/4zzEVvKx4e





