भारत

PM मोदी आज कर्नाटक दौरे पर

Nilmani Pal
10 Aug 2025 7:34 AM IST
PM मोदी आज कर्नाटक दौरे पर
x

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे के दौरान बेंगलुरु और देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

इसके बाद, वह बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे.दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के फेज-2 के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इस पर करीब ₹7,160 करोड़ का खर्च आया है. इस नई लाइन के खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा.

इसके साथ ही, वह बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे, जिस पर ₹15,610 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा. यह परियोजना 44 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे. यह परियोजना शहर के बढ़ते यातायात को आसान बनाएगी और आवासीय, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ेगी.

Next Story
null