भारत

PM मोदी आज गुजरात और अजमेर दौरे पर

Nilmani Pal
28 Feb 2026 6:22 AM IST
PM मोदी आज गुजरात और अजमेर दौरे पर
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों दौरा करेंगे, जहां वह करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पहले पहले पीएम राजस्थान का दौरा करेंगे, जहां वह अजमेर में 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत करेंगे. इसके बाद पीएम अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे और अंत में पीएम को चेन्नई का दौरा करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

साथ ही पीएम अजमेर में 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे. ये पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम है, जो महिलाओं में कैंसर से संबंधित बीमारियों का प्रमुख कारण है. समाचार एजेंसी की माने तो इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से शामिल होंगे. अभियान के तहत हर साल लगभग 1.15 करोड़ 14 वर्षीय लड़कियों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. वैक्सीनेशन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे के बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:45 बजे गुजरात के सानंद पहुंचेंगे, जहां वह अमेरिकी कंपनी माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (एटीएमपी) सुविधा का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

Next Story
null