भारत

PM मोदी आज से असम दौरे पर

Nilmani Pal
13 March 2026 6:51 AM IST
PM मोदी आज से असम दौरे पर
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम 13 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे।

Next Story
null