भारत

पीएम मोदी ने राखी बंधवाई, प्रधानमंत्री आवास VIDEO

Nil dhankar
19 Aug 2024 12:15 PM IST
पीएम मोदी ने राखी बंधवाई, प्रधानमंत्री आवास VIDEO
x

दिल्ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी है। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें उनकी दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं। Raksha Bandhan

Prime Minister Narendra Modi रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,'समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।'


Next Story