भारत
जम्मू-कश्मीर: रामबन सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
jantaserishta.com
29 March 2024 2:59 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए हादसे पर दुख जताया है। साथ ही घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इसके अलावा पीएमएनआरएफ से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 की मदद दी जाएगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ''जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।''
शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक कैब रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





