भारत

पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में किया योग, वीडियो

Nilmani Pal
21 Jun 2025 6:34 AM IST
पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में किया योग, वीडियो
x

विशाखापट्टनम। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास के लिए एकत्र हुए हैं। पिछले 11 सालों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है। भारत ने विश्व को योग की जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज दुनिया के कई हिस्सों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में योग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जवानों संग योग किया. उन्होंने कहा कि योग आज जन-जन तक पहुंचा है। पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है. दैनिक योग से आत्मविश्वास बढ़ता है।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दिल्ली कैंट स्थित करिअप्पा परेड ग्राउंड में योगाभ्यास किया। इस मौके पर सेना के कई अधिकारी और जवान भी उनके साथ शामिल हुए। योग अभ्यास के जरिए सभी ने स्वस्थ शरीर और शांत मन का संदेश दिया।


Next Story
null