भारत

PM मोदी गरीबों की चिंता करते हैं और हेमंत सोरेन दलालों, बिचौलियों की चिंता करते हैं: मरांडी

Shantanu Roy
2 Sep 2023 11:34 AM GMT
PM मोदी गरीबों की चिंता करते हैं और हेमंत सोरेन दलालों, बिचौलियों की चिंता करते हैं: मरांडी
x
रांची। झारखंड में डुमरी उपचुनाव में एन डी ए गठबंधन ने अपने प्रत्याशी यशोदा देवी के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो लगातार जनसंपर्क, सभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से प्रचार अभियान को गति देने में जुटे हैं। रक्षाबंधन पर्व के दिन आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तेलो मंडल के तेलो पश्चिमी, भदाही पंचायत में आदिवासी टोला, सरैयाटांड़ सहित दर्जनों गांवों में जनसंपकर् अभियान चलाया। इस अवसर पर मरांडी के साथ झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण, गोमिआ से आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, भाजपा के पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे। मरांडी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा झारखंड राज्य भाजपा और एन डी ए की देन है। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भगवान बिरसा की जयंती पर राज्य की स्थापना हुई। भाजपा की सरकार जब- जब बनी राज्य के विकास को गति दी। बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं और हेमंत सोरेन दलालों बिचौलियों की चिंता करते हैं।
मरांडी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव- गांव को विकास से जोड़ा। उनकी सरकार ने ग्राम सेतु योजना चलाकर नदी नालों पर पुल पुलियों का जाल बिछाया। रघुवर सरकार ने गांव- गांव तक बिजली पहुंचाई। डाकिया योजना से पहाड़ों तक अनाज भेजने की व्यवस्था की। महिलाओं के लिए एक रुपए में रजिस्ट्री योजना बनाई। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना चलाई। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार ने आदिवासी संथाली भाषा को 8वीं सूची में जोड़ा। आदिवासी मंत्रालय बनाए। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार गांव गरीब किसान के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, शौचालय, रसोई गैस, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए भेजना जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा। आज राज्य में पिछले 9 वर्षों में 5 मेडिकल कॉलेज बने, देवघर में एम्स अस्पताल बना, हवाई अड्डा बना। मरांडी ने कहा कि आदिवासियों का सम्मान बढ़ाते हुए बिरसा जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया, केंद्र में 8 आदिवासी मंत्री आजाद भारत में पहली बार बने। आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का पहला महिला राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार में विकास की चर्चा होती है। वहीं झामुमो कांग्रेस राजद के लोग जब- जब सत्ता में आते हैं भ्रष्टाचार, घोटाले लेकर आते हैं।
Next Story