भारत

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में पीएम मोदी शामिल हुए

Nilmani Pal
5 April 2026 9:21 AM IST
वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में पीएम मोदी शामिल हुए
x

दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और India TV के Editor-in-Chief रजत शर्मा की बेटी की शादी में पीएम मोदी शामिल हुए। समारोह में देश के जाने माने पत्रकार, उद्योगपति, फिल्मी हस्तियां और राजनेताओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम शानदार था।

बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, नई दिल्ली में इंडिया टीवी के चेयरमैन श्री रजत शर्मा जी की सुपुत्री सुश्री दिशा जी के विवाह उपरांत आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शामिल होकर नवदंपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई - बिटिया दिशा के विवाह के पावन अवसर पर पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह आपके जीवन का खुशियों भरा पल है, जब बेटी एक नए जीवन की ओर कदम बढ़ा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिशा एवं एमजे सुदर्शन का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे। बिटिया सदा सुखी, समृद्ध और प्रसन्न रहे; यही मंगलकामना है।

नव दंपति को बहुत-बहुत आशीर्वाद!

रजत शर्मा एक भारतीय पत्रकार और व्यवसायी हैं, जो एक भारतीय समाचार आउटलेट इंडिया टीवी के अध्यक्ष और प्रधान संपादक हैं। वह भारत के प्रमुख पत्रकारों में से एक है। ये दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एस्सोसिएशन संघ के अध्यक्ष है। रजत शर्मा का जन्म दिल्ली के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। प्रसिद्ध पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में पूरी की और बाद में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना एक बड़ा मुकाम बनाया।







Next Story