भारत

बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए PM मोदी, नए मंत्रियों ने ली शपथ

Nil dhankar
7 May 2026 12:13 PM IST
बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए PM मोदी, नए मंत्रियों ने ली शपथ
x

पटना। PM मोदी बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए। नए मंत्रियों ने शपथ ली। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये बिहार है और यहां एनडीए की सत्ता रही है. अच्छा काम हुआ है. कई लोगों में यह आशंका थी कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे; लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर अपार उदारता का परिचय दिया... प्रधानमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आ चुके हैं. ये वास्तव में बिहार के लिए सौभाग्य की बात है…'



बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा गया है. खास बात ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है.

Next Story