भारत

आठ को म्यूनिसिपल कारपोरेशन ग्राउंड शिमला में दमखम दिखाएंगे चंबा के खिलाड़ी

Shantanu Roy
24 May 2026 5:11 PM IST
आठ को म्यूनिसिपल कारपोरेशन ग्राउंड शिमला में दमखम दिखाएंगे चंबा के खिलाड़ी
x
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के आयोजित होने वाली प्रथम एंटी चिटटा अंतर जिला वालीबाल प्रतियोगिता के लिए चंबा जिला की टीम चयन हेतु ट्रायल प्रक्रिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी के परिसर में संपन्न हुई। ट्रायल प्रक्रिया में कुल 40 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान चंबा जिला की टीम में सौरभ ठाकुर, मोहित कुमार, खेम राज, सुजल, कार्तिक, मोहम्मद रिहान, खान सोनी, कार्तिक ठाकुर, इशान ठाकुर, धर्मेद्र, अरूण कुमार का चयन किया गया। यह टीम अंतर जिला वालीबाल प्रतियोगिता में चंबा जिला का प्रतिनिधित्व करेगा। चयन प्रकिया प्रवक्ता फिजिकल एजुकेशन अनिल भारद्वाज व संजीव कुमार की देखरेख में निपटाई गई।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी चंबा रूपेश कुमार ने बताया कि अंतर जिला वालीबाल प्रतियोगिता 8 से 12 जून तक म्यूनिसिपल कारपोरेशन ग्राउंड संजौली शिमला में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रूपए, उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार के साथ मेडल एवं ट्राफी प्रदान की जाएगी। चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बैस्ट प्लेयर अवार्ड के तहत चयनित खिलाडिय़ों को 5-5 हजार रूपए नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों की ओर से खिलाडियों के रहने व खाने की व्यवस्था के साथ यात्रा भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
Next Story