भारत

Animal Husbandry में नस्ल सुधार को बनेंगे प्लान

Shantanu Roy
1 Sep 2024 10:19 AM GMT
Animal Husbandry में नस्ल सुधार को बनेंगे प्लान
x
Bangana. बंगाणा। उपमंडल बंगाणा के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय में 21वीं पशु गणना के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहली सितंबर से जिला ऊना में पशु गणना जीपीएस प्रणाली से आरंभ की जाएगी। इस कार्यशाला में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश जंगा व पशु चिकित्सा अधिकारी लाठियानी डा. अभिनव राणा स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राजेश जंगा ने बताया कि इस गणना में क्षेत्र के सभी पशुओं की गणना की जाएगी। पशु पालकों से इस गणना में पशुओं की नस्ल, आयु, लिंग आदि की जानकारी
एकत्र की जाएगी।

जिसको लेकर सुपरवाइजर तथा एन्यूमेरेटर, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज कार्यशाला के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी गई और कर्मचारियों की शंकाओं का निवारण किया। डॉ. राजेश जंगा ने कहा इस गणना का उद्देश्य क्षेत्र में पशुपालन की स्थिति का मूल्यांकन करना है। गणना से पशुपालन में नस्ल सुधार के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। पशु गणना से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पशु गणना के दौरान पशुपालकों से पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण के बारे में जानकारी ली जाएगी। डा. अभिनव राणा ने ऊना में पाई जाने वाली पशुओं की विभिन्न नस्लों व उनकी पहचान करने बारे जानकारी दी तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से कैसे पशु गणना करेंगे इस बारे जानकारी दी। जिला ऊना उपमंडल पशु चिकित्सालय बंगाणा के अधीनस्थ कर्मचारी बलबीर सिंह, तिलक राज राणा, नरेश कुमार, अर्जुन सिंह ,अजय कुमार, केशवा नंद, नंद लाल, भीम सिंह, राज कुमार, निर्मल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Next Story