भारत
वाहन परमिट महंगा करने की तैयारी, हर दो साल में 10 प्रतिशत बढ़ेगी फीस
Shantanu Roy
11 Jun 2026 4:05 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों के परमिट शुल्क में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश मोटर यान नियम, 1999 के नियम-67 में बदलाव का मसौदा जारी कर जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। प्रस्तावित संशोधन लागू होने के बाद बसों, मालवाहक वाहनों और अन्य यात्री वाहनों के परमिट शुल्क में वृद्धि होगी। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बसों के नियमित परमिट के लिए आवेदन शुल्क को बढ़ाकर 1500 रुपए करने का प्रस्ताव है, जबकि अस्थायी परमिट के लिए 750 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं अन्य मंजिली गाडिय़ों और निजी सेवा वाहनों के लिए नियमित परमिट शुल्क 1000 रुपए तथा अस्थायी परमिट शुल्क 500 रुपए प्रस्तावित किया गया है। मालवाहक वाहनों के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है।
हल्के मालवाहक वाहनों के लिए नियमित परमिट शुल्क 200 रुपए और अस्थायी परमिट शुल्क 100 रुपए रहेगा। मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के लिए नियमित व अस्थायी दोनों प्रकार के परमिट के लिए 100-100 रुपए शुल्क प्रस्तावित है। मोटर कैब, ऑटो रिक्शा और मैक्सी कैब के लिए शुल्क 50 रुपए ही रखा गया है। प्रस्तावित नियमों में एक महत्वपूर्ण प्रावधान यह भी रखा गया है कि संशोधित शुल्क दरों में हर दो वर्ष बाद 10 प्रतिशत की वृद्धि स्वत: की जाएगी। बढ़ी हुई राशि को निकटतम 10 रुपए तक राउंड ऑफ किया जाएगा। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर आम नागरिक, वाहन संचालक और संबंधित संगठन अपने सुझाव या आपत्तियां अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) को भेज सकते हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





