भारत

शाहपुर से कांग्रेस को लीड का प्लान तैयार

Shantanu Roy
24 April 2024 11:10 AM GMT
शाहपुर से कांग्रेस को लीड का प्लान तैयार
x
शाहपुर। प्रदेश विधानसभा के माननीय उपमुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रक्कड़ का बाग पंचायत डडिय़ाला और चड़ी पंचायत के राणा बस्ती में बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की व आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया। उपमुख्य सचतेक केवल पठानिया के पहुंचने पर राणा बस्ती के स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। पठानिया ने डेढ़ साल पहले बनी कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताईं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की 1500 रुपए की गारंटी को पूरा किया, जबकि बीजेपी ने महिलाओं को 1500 रुपए देने का विरोध किया।

इससे साफ हो गया कि भाजपा सिर्फ महिलाओं को वोट लेने की हितैषी बनने का ढोंग रचती है व महिलाओं को 1500 रुपए मिलना भाजपा को रास नहीं आया और विरोध करना शुरू कर दिया। उपमुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की चड़ी पंचायत की स्थानीय जनता आशीर्वाद से डेढ़ साल पहले मुझे शाहपुर हल्के की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिला कर विधानसभा भेजा। मैं आपका ऋण जिंदगी भर नहीं चुका सकता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के आशीर्वाद से शाहपुर में रुके विकास को गति देने की कोशिश की है। पठानिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से शाहपुर हल्के को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। डेढ़ साल में जनता को मूलभूत सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया है, जो कि आगे आने वाले समय मे जनता को घर-घर मूलभूत सुबिधा पहुंचाई जाएगी। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है, वह करती है।
Next Story