भारत

पिटबुल ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला

jantaserishta.com
14 April 2023 4:17 PM IST
पिटबुल ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला
x

DEMO PIC 

चौंकाने वाली घटना.
करनाल (आईएएनएस)| हरियाणा के करनाल जिले में एक चौंकाने वाली घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। शख्स ने कुत्ते के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। गुरुवार की सुबह शख्स करण अपने खेत में था, तभी कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे घरौंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज किये।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, करण अपने खेतों में था, जबकि पिटबुल कुत्ता खेती के लिए खेतों में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन के नीचे बैठा था। जैसे ही करण मशीन का इस्तेमाल करने के लिए उसके पास पहुंचा, कुत्ते ने करण के गुप्तांग पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने किसी तरह जमीन पर पड़े कपड़े के टुकड़े से पिटबुल के मुंह को बंद कर अपनी जान बचाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
करन की चीख पुकार सुनकर असपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह जमीन पर पड़ा था और उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा, हम कुत्ते के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story