भारत
पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, क्षेत्र में मातम
Shantanu Roy
17 May 2026 3:11 PM IST

x
Rohru. रोहड़ू। रोहड़ू क्षेत्र के चिड़गांव थाना अंतर्गत देवीधार–रनोल संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एलटी कैंची के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए खेत में जा गिरा। हादसे का पता शनिवार सुबह तब चला जब स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वाहन के अंदर दो लोग मृत अवस्था में पाए गए, जिसके बाद इलाके में मातम पसर गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लोकेंदर और वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो जिला शिमला के जांगला उपतहसील के रनोल गांव के निवासी थे। दोनों किसी कार्य से पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिड़गांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संदासु भेजा। प्रारंभिक जांच के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा।
जिससे दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद गांव रनोल और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों के घरों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी शोक जताते हुए परिवारों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग काफी संकरा और घुमावदार है, जहां रात के समय दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





