
x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र के उरमण में शुक्रवार को एक भीषण सडक़ हादसे में पिकअप वाहन (एचपी-06बी-2420) के गहरी खाई में जा गिरने से उसमें सवार चालक सहित सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में छह ही लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में मृतकों की पहचान रामपुर तहसील के अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी गांव शरनाल, लायक राम (56) पुत्र मागु राम, गांव पाठ, चालक अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जेन गांव छलटा, नीतीन (23) पुत्र मैन सिंह जेन गांव छलटा तथा आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश गांव कवाण, तहसील आनी व युगल पुत्र सत्यप्रकाश, गांव कवाणु, तहसील आनी के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए तकलेच हॉस्पिटल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





