
x
BBN. बीबीएन। हृदय रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाला एक महत्त्वपूर्ण इंजेक्शन जांच में नकली पाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश औषधि प्रशासन ने कड़ा प्रहार करते हुए कालाअंब स्थित एक फार्मा कंपनी के सभी दवा निर्माण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (सीडीटीएल) मुंबई द्वारा एडेनोसिन इंजेक्शन आईपी 6 मिली.ग्रा./2 मि.ली. (कार्डियूरेक्स) के एक बैच को स्प्यूरियस (नकली) घोषित किए जाने के बाद कंपनी में दवा निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही कंपनी को जारी सभी उत्पाद लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार एडेनोसिन इंजेक्शन के संबंधित बैच का नमूना जांच के लिए केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (सीडीटीएल) मुंबई भेजा गया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के माध्यम से प्राप्त जांच रिपोर्ट में इस बैच को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 17.बी के तहत स्प्यूरियस दवा घोषित किया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य औषधि प्रशासन ने मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा जारी आदेश के तहत कंपनी को फार्म-25 और फार्म-28 के अंतर्गत प्रदान किए गए सभी विनिर्माण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन लाइसेंसों के तहत स्वीकृत सभी दवा उत्पादों के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।
हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने कंपनी का रिस्क बेस्ड निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों और प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियामकीय प्रक्रिया पूरी की गई। संबंधित इंजेक्शन के निर्यात से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है और इस संबंध में अलग से कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर गरिमा शर्मा ने बताया कि केंद्रीय प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में काला अंब स्थित एक फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित संबंधित बैच स्प्यूरियस पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कंपनी के निर्माण लाइसेंस रद्द किए गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक डा. मनीष कपूर ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी निर्माता गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करते पाए जाएंगेए उनके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। एडेनोसिन इंजेक्शन हृदय की असामान्य और तेज धडक़नों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महत्त्वपूर्ण दवा है। आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में इसका उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की दवा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी या नकली उत्पाद मरीज के जीवन के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





