भारत

डॉक्टर क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंका गया, हमले से हड़कंप

Nilmani Pal
23 Jun 2026 10:02 AM IST
डॉक्टर क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंका गया, हमले से हड़कंप
x
ब्रेकिंग

पंजाब। बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से ठीक पहले बीजेपी नेता और डॉक्टर के हैनमैन क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन क्लिनिक के गेट के अंदर खड़ी एक एक्टिवा को आग लग गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तरसेम गर्ग के हैनमैन क्लिनिक में दो नकाबपोश हमलावर पहुंचे। एक व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा होकर बोतल में आग लगा रहा था, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान हमलावर ने क्लिनिक के गेट के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. गर्ग से पूछताछ करने और घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. गर्ग ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें कभी कोई धमकी मिली है।


Next Story