भारत

पेट्रोल 98.26 और डीजल 90.9 रुपए प्रति लीटर, बढ़ जाएगी महंगाई

Shantanu Roy
19 May 2026 2:46 PM IST
पेट्रोल 98.26 और डीजल 90.9 रुपए प्रति लीटर, बढ़ जाएगी महंगाई
x
Shimla. शिमला। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक हफ्ते में दूसरी बार भारी बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने इससे तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपए लीटर दाम बढ़ाए थे। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 85 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 88 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। शिमला में पेट्रोल 98.26 और डीजल 90.9 रुपए प्रति
लीटर है।


नई कीमतों के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल का दाम बढक़र 98.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 90.9 रुपए प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर सीधे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पडऩे की संभावना है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से टैक्सी, बस और माल ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और टैक्स के आधार पर रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में दामों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
Next Story