भारत

लोगों का जीता दिल: प्रेगनेंट महिला को बर्फ के बीच कंधे पर रखकर अस्पताल ले गए सेना के जवान, देखे VIDEO

Admin2
12 March 2021 11:29 AM GMT
लोगों का जीता दिल: प्रेगनेंट महिला को बर्फ के बीच कंधे पर रखकर अस्पताल ले गए सेना के जवान,  देखे VIDEO
x

विभिन्न बॉर्डरों पर देश की सुरक्षा करते-करते सेना के जवान आम लोगों की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। जब भी जम्मू-कश्मीर या अन्य किसी दुर्गम इलाकों में लोगों को मदद की जरूरत होती है, उस समय सबसे पहले सेना के जवान ही सामने आते हैं। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यहां रहने वाली एक प्रेगनेंट महिला को सेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया। चारों ओर पड़ी बर्फ और मुश्किल रास्तों के बावजूद जवान तुरंत ही प्रेगनेंट महिला की मदद करने के लिए आगे आ गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कुछ जवान स्ट्रेचर कंधे पर रखकर एक प्रेगनेंट महिला को अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्ट्रेचर और महिला को रखकर जवान पांच किलोमीटर तक पैदल चले। बताया जा रहा है कि चूंकि मौसम खराब होने के चलते काफी बर्फबारी हुई थी। इस वजह से गाड़ियां भी नहीं चल रही थीं। इससे पहले, जनवरी महीने में भी कुपवाड़ा के करलपुरा में ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस समय भी सेना के जवानों ने प्रेगनेंट महिला को अपनें कंधे पर स्ट्रेचर पर बिठाकर अस्पताल तक पहुंचाया था। फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद देशभर में जवानों की बेहद प्रशंसा की जा रही थी। इलाके में काफी बर्फबारी होने की वजह से जवानों के पैर घुटने तक बर्फ में ही थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पैदल चलते हुए प्रेगनेंट महिला को हॉस्पिटल तक पहुंचा दिया था।


Next Story