
x
Market. मंडी। नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इन पंचायतीराज चुनावों से प्रदेश की राजनीति में एक बेहद स्पष्ट और बड़ा संदेश गया है कि हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है और वह वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा विफलताओं से पूरी तरह तंग आ चुकी है। मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे से लौटते ही सार्वजनिक रूप से पूछ रहे थे कि भाजपा आखिर किस नैतिक आधार पर पंचायत चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रही है, तो आज मैं आंकड़े सहित यह बताना चाहता हूँ कि प्रदेश भर में 70 प्रतिशत से अधिक भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि जीते हैं।
जो पूरी निष्ठा के साथ हमारे साथ मजबूती से चल रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जी अब आपकी बारी है कि आप प्रदेश की जनता को बताएं कि आपके साथ कितने लोग चले हैं। मंडी जिला के जंजैहली में आयोजित पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव सर्वसम्मति से होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस जीत को सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में सर्वसम्मति से भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं, जो कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतनी शानदार और प्रचंड जीत के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





