
x
Market. मंडी। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से कंपनी और ठेकेदारों के बीच के विवादों के समाधान के लिए आई तीन सदसीय टीम को तल्याहड़ के पास ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया। निर्माण कंपनी की वजह से कई महींनों से ढेरों परेशानियां झेल रहे लोगों ने गुस्से में मंत्रालय की टीम के अधिकारियों का घेराव कर डाला। लोगों ने अधिकारियों को खूब खरी-खरी सुनाई और निर्माण कंपनी के कर्मियों की भी क्लास ली। लोगों ने अधिकारियों को मौके पर ही चेतावनी भी दे डाली कि अगर दो दिनों के भीतर लोगों के साथ बैठक नहीं की गई लोग मंत्रालय व निर्माण कंपनी के खिलाफ चक्का जाम करेंगे। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। जिसके बाद कहीं जाकर माहौल शांत हो सका। बता दें कि यहां मंडी कोटली धर्मपुर सरकाघाट हमीरपुर जालंधर नेशनल हाई-वे का निर्माण कार्य चल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंडी से कोटली के बीच में निर्माण कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। न तो यहां गुणवत्तायुक्त कार्य हो रहा है और नही इसमें तेजी लाई जा रही है। वहीं टीम के चेयरमैन बीडी जोशी ने बताया कि उनके साथ अशोक कन्नौजिया और एचएस सिंगला आए हैं। इनका काम सिर्फ सरकार, कंपनी और ठेकेदार के बीच पनपने वाले विवादों का समाधान करना होता है ताकि कार्य में कोई बाधा न आए। वहीं कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री से मिल कर निर्माण कार्य की शिकायत करके आई स्थानीय निवासी प्रोफेसर अनुपमा सिंह भी मौके पर उपस्थित रहीं। उन्होंने ने भी लोगों का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण से जुड़े मंत्रालय के अधिकारियों और निर्माण कार्य कर रही कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके वार्ता नहीं बुलाई गई तो फिर चक्का जाम किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





