
x
Solan. सोलन। पिछले कुछ दिनों से आए मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। खिल-खिलाती धूप में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं और उन्होंने अब गर्म कपड़ों से भी किनारा करना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि चार-पांच दिनों के भीतर ही पारा 30 डिग्री को टच करने लगा है, जिससे इस गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो सकता है। इस शुष्क मौसम के चलते किसानों के चेहरे भी मुरझा गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अप्रैल माह आरंभ होने से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोलन शहर की बात करें तो दिनों-दिन बढ़ रही सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं। अपने आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि मार्च माह में यह हाल है तो इस वर्ष मई व जून माह में गर्मी का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। हालांकि इन सबके बीच राहत इस बात की है धूप के साथ हल्की-हल्की ठंडी हवा भी चलती रहती है, जिससे गर्मी का एहसास कम हो जाता है। बाजार में लोग धूप से बचते हुए निकलते हुए देखे जा सकते हैं और इसके लिए वे छाते का सहारा ले रहे हैं। वहीं, जूस व आईसक्रीम की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। लोग गन्ने व फ्रूट जूस के साथ आईसक्रीम व लस्सी के माध्यम से गर्मी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री रहने की संभावना है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





