भारत
Jashne Eid Miladunnabi के मौके पर समुदाय के लोगों ने निकाला जुलुस
Gulabi Jagat
16 Sept 2024 3:59 PM IST
x
Surguja सरगुजा: लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। 16 सितंबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरसते पानी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लखनपुर जामा मस्जिद से तिरंगा और इस्लामिक झंडे के साथ विशाल जुलूस निकाला। यह जुलुस नगर के पैलेस रोड ,पठानपुरा ,पुलिस थाना गुदरी बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुचा जहां सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया और एक दुसरे के गले मिलकर जश्ने ईद मिलादुन नबी पर्व को लेकर मुबारकबाद दी। """सरकार की आमद मरहबा"" , """पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल"" के साथ यह जुलुस जामा मस्जिद होते ईदगाह के पास पहुंचा सलातो सलाम के बाद जुलूस का समापन किया गया। ईदगाह में मिलाद शरीफ का प्रोग्राम रखा गया था जहां लखनपुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद खालीदुल कादरी अलगौसी, मौलाना हसन रजा, समीउल्लाह,सफीउल्लाह, हाफिज शमसिर आलम के द्वारा तकरीर कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला।
फतेहाखानी के बाद देश और दुनिया में अमन शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई और हजरत मोहम्मद साहब को सलाम पेश किया गया।समापन के बाद सभी लोगो को सिरनी लंगर बांटा गया। हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आज ही के दिन दुनिया में तशरीफ लाए थे उनकी आमद के दिन को दुनिया भर के मुस्लिम ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं। 12वी रविउल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लखनपुर जमा मस्जिद को फूलो गुब्बारों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने घरों और महोल्लो में पतंगी और रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। हजरत मोहम्मद साहब के पैगाम को पहुंचाने के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर अंजुमन गौसिया कमेटी की ओर से लगाया गया है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर स्थानीय और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
Tagsजश्ने ईद मिलादुन्नबीबरसते पानीजुलुसआशिक ए रसूलCelebration of Eid Miladunnabipouring rainprocessionlover of Rasoolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





