
x
Chamba. चंबा। ग्रामीण संसद के चुनावों को लेकर परिवहन निगम की बसें बुक होने के चलते रविवार को लोकल रूट पूरी तरह बंद रहे। इसके चलते रविवार को लोगों को लोकल रूट पर बस सेवा न मिलने से मजबूरन मंहगे खर्च पर टैक्सी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि रविवार को परिवहन निगम के लांग रूट पर बस सेवा सुचारू रही। जानकारी के अनुसार ग्रामीण संसद के चुनावों में मतदान पेटियों, पोलिंग पार्टियों और मतदान सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व वापस मतदान गिनती केंद्रों तक लाने के लिए परिवहन निगम की 72 बसों को चुनाव डयूटी में लगाया गया है। इसके चलते आगामी दिनों जिले के दर्जनों लोकल रूट प्रभावित होंगे। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड सकता है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम की ओर से चंबा जिला में करीब 122 लोकल रूट संचालित किए जाते हैं। ऐसे में चुनावी डयूटी के लिए बसों की बुकिंग के चलते यह रूट प्रभावित हुए है। हालांकि रविवार को लोगों की आवाजाही काफी सीमित रहती है। मगर रविवार को अधिकतर निजी बसों का संचालन भी बंद रहने से मुश्किलें दोगुना हो गई। बहरहाल, चुनावी डयूटी में बसों की बुङ्क्षकग के चलते रविवार को लोगों को जिला के 122 रूटों पर परिवहन निगम की बस सुविधा नहीं मिल पाई। उधर, परिवहन निगम चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि रविवार को लोकल रूट बाधित रहे हैं। उन्होंने बताया कि लांग रूटों पर बसें भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक पोलिंग पार्टियों को छोडक़र बसें वापस लौट आएंगी। सोमवार से परिवहन निगम की ओर से लोगों को लोकल रूट पर भी बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





